अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस महिला व पुरुष टीम चयन के लिए 26 व 27 नवम्बर को होंगे ट्रायल

केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड द्वारा वर्ष 2022-23 अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस (महिला एवं पुरुष) खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 12 से 17 दिसम्बर तक पंचकूला के सैक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में करवाया जाएगा। इससे पूर्व लॉन टेनिस खेल की हरियाणा राज्य की महिला व पुरुष टीम का 26 व 27 नवम्बर को ताऊ देवीलाल खेल परिसर पंचकूला में चयन ट्रायल के माध्यम से करवाया जायेगा।
रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल ने बताया कि इस ट्रायल में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी/अधिकारी अपने-2 विभाग से फोटो सहित यह प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं कि वे संबंधित विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं तथा अपना सत्यापित जन्म प्रमाण पत्र व विभाग द्वारा जारी किया गया आई.डी. कार्ड नम्बर साथ लेकर निर्धारित तिथि को प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पंहुचना सुनिश्चित करें।
यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि केन्द्रीय सिविल सेवा, सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविलि सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कारपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के कर्मचारी/अधिकारी भाग नहीं ले सकते।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS