पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया व उनकी पत्नी शान्ति पहाड़िया को श्रद्धांजलि दी

Haribhoomi News : हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व राजभवन के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने आज अपने-अपने कार्यालय में खड़े होकर पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया व उनकी पत्नी शान्ति पहाड़िया के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल आर्य के साथ उनके सचिव अतुल द्विवेदी भी थे। पहाड़िया का निधन 20 मई को तथा शान्ति पहाड़िया का देहान्त 23 मई को हुआ था। दोनों ही कोरोना से पीड़ित थे और पारस अस्पताल गुरुग्राम में इलाज चल रहा था।
पहाड़िया ने वर्ष 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल के रूप में प्रदेश के लोगों की सेवा की है। वे राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री भी रहे । इसी प्रकार शान्ति पहाड़िया भी अपने जीवन में राजनीति में सक्रिय रहीं । उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में और विधायक के रूप में जनसेवा का कार्य किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS