दो परिवारों में मचा कोहराम : महम जलघर के वाटर टैंक में डूबने से दो बच्चों की मौत

हरिभूमि न्यूज.महम
महम के जलघर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। दोनों बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते थे। रविवार सुबह चार बच्चे खेलते खेलते कस्बे के बीडीपीओ कार्यालय के पास स्थित जलघर में पहुंच गए। पैर फिसलने से दो बच्चे वाटर टैंक में डूब गए।
बाहर खड़े दो बच्चों ने उनको डूबते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। उनका शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रहे लोग जलघर की ओर दौड़े। उन्होंने दोनों बच्चों को तुरंत पानी से तुरंत बाहर निकाल लिया। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सिटी पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों को उपचार के लिए महम के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जलघर के पास बच्चों का छोटा साइकिल भी पड़ा मिला है। बच्चों के शव की शिनाख्त हो गई है। एक मृतक बालक की पहचान यूपी के मुरादाबाद काका करुला इलाके का रहने वाले 10 वर्षीय आरिश के रूप में हुई है, जो इमलीगढ़ गांव के राजकीय मिडल स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था।
मौके पर पहुंची पुलिस और वहां पर जमा लोगों की भीड़।
आरिश के पिता शराफत ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है और पिछले कई साल से महम में चौबीसी चबूतरे के पास किराए पर रह रहा है। उसके पास पांच बच्चे हैं। जिनमें दो लड़के व तीन लड़की हैं। बड़ा लड़का सुबह उसकी बहन नन्हीं के लड़के अयान और रियान के साथ खेलने के लिए गया हुआ था। उनके साथ में एक लड़का और था। 13 वर्षीय भरत पुत्र हन्नी भी इस हादसे में जलघर में डूब गया है। ये बच्चे अपने साथ साइकिल लेकर गए थे। दोपहर को साढ़े 12 बजे उनके पास सूचना मिली कि उनका बेटा जलघर के टैंक में डूब गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाल रखा था। पानी में साइकिल भी पड़ी हुई थी।
ये भी पढ़ें : जाट महासभा चुनाव की बजी रणभेरी, 30 सितंबर तक बनेंगे नए वोट, बैठक में लिया गया निर्णय
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS