दो चचेरी बहनों का अपहरण कर किया दुष्कर्म, मेडिकल करवाने से किया साफ इंकार

हरिभूमि न्यूज:रोहतक
तिलियार पर्यटन केंद्र के पास से शादीशुदा महिला और उसके चचेरी बहन ने अपहरण कर दुष्कर्म (Misdeed) का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि कार सवार ने उनका अपहरण कर दिल्ली में ले जाकर दुष्कर्म किया।
मामले के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में जींद के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 3 अक्टूबर को वह अपनी चचेरी बहन के साथ रोहतक में आई हुई थी। आरोप है कि तिलियार पर्यटन केंद्र के पास से झज्जर के बहराणा गांव निवासी एक युवक उन्हें जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया और अपहरण कर दिल्ली ले गया। जहां पर आरोपित और उसके साथी ने उनके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर दोनों बहनों के साथ मारपीट की गई। आरोपितों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी इसके बाद बहनों को रोहतक (Rohtak) छोड़कर फरार हो गए। दोनों पीड़िता अपने घर पहुंची और परिवार के सदस्यों को मामले की जानकारी दी। पुिलस अिधकािरयों ने बताया कि जल्द ही आरोिपतों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
केस दर्ज
आरोिपतों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लेकिन दोनों पीड़िताओं ने मेडिकल कराने से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। - अनिल कुमार, थाना प्रभारी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS