जींद : दालमवाला पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू

हभिूमि न्यूज. जींद
दालमवाला पब्लिक स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ खेल मशाल जलाकर किया। खेल प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी मिस संतोष ने शिरकत की। इसके उपरांत स्कूल हैड ब्वॉय मन और हेड गर्ल महक ने सभी बच्चों को खेल प्रतिज्ञा दिलवाई। इस अवसर पर स्कूल निदेशक मोहित दालमवाला और प्राचार्या संगीता शर्मा ने डीएसओ मिस संतोष का स्वागत किया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 100 दौड़ के साथ हुआ जिसमें कक्षा छह-आठवीं के ब्वॉस में नैतिक पहले, तेजस दूसरे और हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा नौ से 12वीं की ब्वायज दौड़ में रिंकू पहले, साहिल दूसरे और वंशू तीसरे स्थान पर रहे तो वहीं गर्ल्स में अंशू पहले, स्नेहा दूसरे और रितिका तीसरे स्थान पर रही। लॉग जंप में 9-12वीं तक के ब्लॉस में संदीप, शुभम और नवनीत ने बाजी बारी। गर्ल्स में तन्नू, कल्पना और अन्नया ने बाजी मारी। 6-8वीं कक्षा में ब्वॉस में अनूज, आदित्य और देव तो गर्ल्स में काफी और तमन्ना ने बाजी मारी। एयर, अर्थ, सन और वॉटर सदन के बीच हुई प्रतियोगिताओं में आज का खेल खत्म होने तक अर्थ हाउस का दबदबा कायम रहा।
डीएसओ संतोष ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल और पढ़ाई दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। इसके बाद स्कूल प्राचार्या संगीता शर्मा ने बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में ऐेसे ही उत्साह दिखाते रहने का आशीर्वाद दिया और आज के विजेताओं को बधाई देते हुए उज्वजल भविष्य की कामना की। खेल प्रतियोगिताओं में मंच का बेहतर संचालन सुरेश दालमवाला ने किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS