गलत शब्द टाइप करने पर हरियाणा सचिवालय के दो कर्मचारी सस्पेंड

चंडीगढ़। हरियाणा सचिवालय के दो कर्मचारियों पर गलत शब्द टाइप करने के कारण गाज गिर गई है। मुख्य सचिव ने तुरंत प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया है। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने हरियाणा सचिवालय के दो कर्मचारी निलंबित किए हैं। इन्हें एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की जगह गवर्नर टाइप करने पर निलंबित किया गया है।
कमेटी वन और टू के सुपरिटेंडेंट चरण सिंह और असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जयवीर सिंह को निलंबित किया है। दरअसल अर्बन लोकल बॉडी डिपार्टमेंट ने 23 जुलाई को 4 कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया था। हांसी नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह, चीका नगरपालिका सचिव मोहनलाल, नरवाना नगर पालिका के जेई धर्मबीर सिंह, सीसाय नगरपालिका जेई संदीप कुमार को निलंबित किया गया था। ये आदेश एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एस एन रॉय के हवाले से जारी किए गए थे लेकिन आदेश गवर्नर के हवाले से जारी कर दिए गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS