दर्दनाक हादसा : कार की टक्कर से बेरी-बहादुरगढ़ मार्ग पर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़
बेरी-बहादुरगढ़ मार्ग पर बीती रात को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कार की टक्कर से बुलेट बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। परिजनों के बयान पर एचएल सिटी चौकी में सेंट्रो कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
मृतकों की पहचान करीब 25 वर्षीय आशीष और करीब 27 वर्षीय तेजबीर के रूप में हुई है। आशीष नजफगढ़ के गोपाल नगर स्थित नानक प्याऊ के नजदीक रहने वाला था। जबकि तेजबीर न्यू गोपाल नगर में रहता था। दोनों दोस्त थे। तेजबीर का नजफगढ़ की तूड़ा मंडी में तूड़े का व्यवसाय है। झज्जर जिले में लगते कुछ ईंट भट्ठों पर तेजबीर का तूड़ा जाता था। तेजबीर वीरवार की देर शाम को आशीष को उसके घर से बुलाकर ले गया। दोनों बुलेट बाइक पर सवार होकर छारा के एक ईंट भट्ठे पर पेमेंट लेने गए थे। देर रात को वापसी के दौरान जब खेड़का मुसलमान के नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक सेंट्रो कार तेज गति में आई और उनकी बाइक को साइड मार दी। टक्कर लगते ही बाइक स्लिप हो गई और खंड्टो से जा टकराई।
दोनों को गंभीर चोट आई। हालत नाजुक थी। राहगीरों ने दोनों को संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिए। सूचना मिलते ही सदर थाने के अधीन लगती एचएल सिटी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा आशीष व तेजबीर के शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रारंड्टिाक तौर पर आरोपित वाहन चालक का पता नहीं चल पाया था। इसके बाद पुलिस ने आसपास काफी लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके बाद आरोपित सेंट्रो कार चालक का पता चल सका। आरोपित की कार का नंबर पुलिस को मिल गया है। इसी आधार पर पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था आशीष
तेजबीर शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आशीष मूल रूप से राजस्थान के गांव जाट बिरोहड़ का निवासी था। यहां नजफगढ़ के गोपाल नगर में परिवार सहित रह रहा था। फिलहाल दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था। परिवार में इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिजन सदमे में है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS