अब्दुल कलाम महिला बाल आश्रम से दो लडकियां फरार, मचा हड़कंप

हरिभूमि न्यूज़. जींद
अब्दुल कलाम महिला बाल आश्रम से बीती रात दीवार फांद कर दो लड़कियां फरार हो गई। रात भर पुलिस दोनों लड़कियों को ढूंढती रही लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। महिला बाल आश्रम की अधीक्षक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला बाल आश्रम से लड़कियों के फरार होने की यह पांचवी घटना है।
डीसी कॉलोनी के साथ लगते अब्दुल कलाम महिला आश्रम में लगभग 4 माह पहले फतेहाबाद निवासी 15 वर्षीय लड़की तथा सवा माह पहले किन्नौर हिमाचल प्रदेश निवासी 16 वर्षीय लड़की को यहां पर लाया गया था। दोनों लड़कियों के मामले हाई कोर्ट में विचाराधीन है। बीती रात दोनों लड़कियां आश्रम की छत पर चढ़कर दीवार फांद कर फरार हो गई। दोनों लड़कियों के आश्रम से गायब होने पर हड़कंप मच गया। आश्रम हाउस मदर द्वारा यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। जिस पर सिविल लाइन थाना की पुलिस पार्टियों ने बस स्टैंड रेलवे, स्टेशन चौक, चौराहों को तलाशा लेकिन दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा। पूर्व में भी महिला बाल आश्रम से पांच बार लड़कियां फरार हो चुके हैं। हालांकि उन लड़कियों को बरामद कर लिया गया था। हालांकि आश्रम की दीवारों पर कटीले तार लगाए गए हैं। बावजूद इसके लड़कियां तारों से निकल कर फरार हो रही है। लडकियां आश्रम से कयो भागी ओर कया कारण रहे इसकी जांच की जा रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि रात को सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर पहुंच गई थी। इसके अलावा अन्य चौक चौराहों को भी तलाशा गया लेकिन दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा। आश्रम सुप्रिडेंट की शिकायत पर फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS