Road Accident : डंपर की टक्कर से कार सवार हिमाचल प्रदेश के दो युवकों की मौत, दो घायल, शादी से लौट रहे थे घर

Road Accident : डंपर की टक्कर से  कार सवार हिमाचल प्रदेश के दो युवकों की मौत, दो घायल, शादी से लौट रहे थे घर
X
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी वैभव अपने तीन अन्य साथियों गांव तारूवाला निवासी सोनू, रितिक व विकास के साथ बृहस्पतिवार रात दस बजे के करीब बराड़ा में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर कार में वापस अपने घर पांवटा साहिब लौट रहे थे।

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

अंबाला-पांवटा नेशनल हाइवे पर बृहस्पतिवार रात प्रतापनगर के नजदीक डंपर की टक्कर लगने से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत काफी चिंताजनक होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, एक युवक को स्थानीय अस्पताल में भरती कर लिया गया। चारों युवक बृहस्पतिवार रात बराड़ा में आयोजित शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी वैभव अपने तीन अन्य साथियों गांव तारूवाला निवासी सोनू, रितिक व विकास के साथ बृहस्पतिवार रात दस बजे के करीब बराड़ा में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर कार में वापस अपने घर पांवटा साहिब लौट रहे थे। इस दौरान वह अंबाला-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर स्थित प्रताप नगर के नजदीक पहुंचे तो डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैभव व सोनू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रितिक व विकास को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां से रितिक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। वहीं, विकास को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। हादसे के बाद आरोपित डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

डंपर चालक की कर रहे तलाश

मामले की जांच कर रहे प्रतापनगर थाना के जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। उम्मीद है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Next Story