यमुनानगर : बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
शहर के गुरु नानक खालसा काॅलेज के पास चूना भट्टी निवासी जानू वाल्मीकि को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। गंभीर रुप से घायल जानू को अस्प्ताल में दाखिल कराया गया है। घटना का पता लगते ही शहर यमुनानगर थाना पुलिस व सीआइए की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और मौके से सबूत जुटाए।
राजेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि उनका बेटा जानू शाम करीब साढ़े सात बजे घर से अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर करियाना का सामान लेने के लिए निकला था। जब वह खालसा कालेज के पास जिम के सामने पहुंचा, तो बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आए और उनके बेटे को पेट में दो गाेलियां मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग एकत्र होते। बदमाश भाग निकले। दोनों बदमाशों ने चादर लपेटी हुई थी।
वहीं राजेंद्र के बेटे को गोली लगने का पता लगते ही गाबा अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस में भी हड़कंप मच गया। शहर यमुनानगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां पर सबूत जुटाए। इस दौरान आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS