इनेलो नेता विनीत मांझू मर्डर केस में दो लोग गिरफ्तार, आरोपियों ने बताई पूरी कहानी

फतेहाबाद। गांव खजूरी जाटी निवासी युवा इनेलो नेता विनीत मांझू की हत्या कर शव नहर में फैंकने के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवकों की पहचान गौरव उर्फ गौरू निवासी भिरड़ाना व सुनील कुमार निवासी किरढाण के रूप में है। उपपुलिस अधीक्षक अजायब सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
डीएसपी ने बताया कि भूना पुलिस ने गांव खजूरी जाटी निवासी पृथ्वी सिंह की शिकायत पर 7 फरवरी को उसके बेटे की गुमशुदगी बारे मुकदमा दर्ज किया था। पृथ्वी सिंह ने कहा था कि 22 जनवरी को विनीत को गौरव, सुनील व प्रवीन निवासी धारनियां अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद 18 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर जिले के थाना नोख से सूचना मिली कि मदासर नहर में एक युवक का शव मिला है, जिसके हाथ पर मॉम-डेड का टैटू बना हुआ है। इस पर जिला पुलिस परिजनों को लेकर राजस्थान पहुंची तो शव की शिनाख्त विनीत के रूप में हुई थी। इस मामले में अहम सुराग जुटाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों गौरव व सुनील को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में गौरव ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि 22 जनवरी को वे विनीत को आदमपुर के एक कमरे में ले गए जहां पहले उन्होंने नशा किया। इसके बाद जब उसने 5 माह पहले विनीत को दिए 20 लाख रुपये मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर उसने अपने साथियों की मदद से विनीत को डराने के लिए उसे चारपाई पर बांध दिया। इसके बाद सुनील व संदीप दोनों बाहर चले गए। पीछे से उसने डिश की तार से विनीत का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। गौरव ने पूछताछ में बताया कि इसके बाद उन तीनों ने विनीत के शव को बंटी बत्तरा से ली गई कार की डिग्गी में डाला और अगले दिन 23 जनवरी को शव के गले में 20 किलो का बाट बांधकर उसे नहर में फैंक दिया। डीएसपी ने मामले में मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS