Accident : ट्राले और कार की टक्कर में आर्मी जवान सहित दो लोगों की मौत

हरिभूमि न्यूज : महेंद्रगढ़
गांव नांगल सिरोही के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास शिफ्ट डिजायर गाड़ी व ट्राले की टक्कर में गांव डेरोली अहीर के दो लोगों की मौत हो गई। दोनों महेंद्रगढ़ से अपने गांव डेरोली अहीर जा रहे थे। हादसा मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे हुआ। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव डेरोली अहीर का 45 वर्षीय राजसिंह आर्मी में कार्यरत था तथा वह अपने घर आया हुआ था। वहीं इसी गांव का करीब 48 वर्षीय कुलदीप व राजसिंह दोनों कार में सवार होकर महेंद्रगढ़ किसी काम से आए थे। मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे वे वापस कार से अपने गांव जा रहे थे कि नांगल सिरोही पेट्रोल पंप के पास उनकी कार की टक्कर एक ट्राले से हो गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक राजसिंह के दो लड़की व एक लड़का है। वहीं कुलदीप की एक लड़की व एक लड़का है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS