Ambala सेंट्रल जेल में दो कैदियों ने लगाई फांसी

Ambala सेंट्रल जेल में दो कैदियों ने लगाई फांसी
X
पैरोल के बाद एक बार फिर चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार होकर पहुंचे थे।जेल प्रशासन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया दोनों मेडिकल वार्ड में बनाए गए क्वारंटीन सेंट्रल में फंदे से लटके मिले।

हरिभूमि न्यूज.अंबाला

अंबाला सेंट्रल जेल (Ambala Central Jail) में दो कैदियों ने फांसी लगा कर आत्महत्या (Suicide) कर ली। जेल प्रशासन को इसकी भनक तब लगी जब सुबह की गिनती के समय दोनों कैदी गायब मिले। बाद में जांच करने पर दोनों मेडिकल वार्ड में बनाए गए क्वारंटीन सेंट्रल में फंदे से लटके मिले। मृतक कैदी सुनील कुमार कत्ल के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था जबकि रामदास अंडरट्रायल था।

जेल अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सुनील कुमार को उमकैद की सजा होने के बावजूद कोरोना के कारण पैराल पर रिहा किया गया था। लेकिन सात तारीख को साहा निवासी सुनील कुमार व बलाना निवासी रामदास को चेन स्नैचिंग के एक मामल में सात जून को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत के तहत सेंट्रल जेल लाया गया था। यहां पर कोरोना की वजह से उन्हे 14 दिन के लिए आइसोलेशन वार्ड बना कर क्वारंटीन किया गया था।

बीती रात इन्होंने चादर से फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। सेंट्रल जेल में आत्महत्या की सूचना मिलने पर कोर्ट की तरफ से न्यायिक जांच बैठा दी। मैजिस्ट्रेट पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उधर दोनों कैदियों के शव पोस्टमार्टम में अंबाला शहर के सिविल अस्पताल भिजवाए गए हैं।

Tags

Next Story