Rohtak : सुनारिया में दो को मारी गोली, एक की मौत

रोहतक। शहर के निकटवर्ती गांव सुनारिया में बुधवार की दोपहर गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। गांव के ही पूर्व फौजी ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या(Murder) कर दी जबकि दूसरे युवक को भी गोली मार कर घायल(Injured) कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
मामले के अनुसार 34 साल के देवेंद्र उर्फ फुला का राजीव फौजी के साथ सुबह तालाब पर झगड़ा हुआ था। दोपहर को राजीव ने देवेंद्र को छह गोलियां मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान एक्टिवा से गुजर रहे अंकित निवासी पिलाना को भी गुड़िया लग गई। वह अपने मामा के घर आया हुआ था। घायल को उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया गया है। गोलीकांड की सूचना मिलते ही डीएसपी महेश कुमार, एसएचओ शिवाजी कॉलोनी बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी करने में जुटी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS