सोनीपत : सांप के डसने से दो बहनों की मौत, जमीन पर कपड़ा बिछाकर सो रहीं थी

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत
कुंडली थाना क्षेत्र के गांव दहेसरा में सर्पदंश से दो किशोरियों की मौत हो गई। वह परिवार के साथ खेत में बनी कालोनी के एक मकान में किराए पर रहती थीं। रात में दोनों बहन जमीन पर कपड़ा बिछाकर सो रही थीं। आधी रात को सांप की फुफकार सुनकर उनकी मां की नींद खुली। लाइट जलाने पर उसने कमरे से सांप को बाहर जाते हुए देखा। उसके बाद किशोरियों की हालत बिगड़नी शुरू हुई तो उनको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
एसआइ दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को रात को सूचना मिली कि दहेसरा गांव में दो किशोरियों को सांप ने डस लिया है। सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची, लेेकिन तब तक ग्रामीण दोनों किशोरियों को दिल्ली के नरेला में एक अस्पताल में ले गए थे। किशोरियों की मां शोभा देवी ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के शिवहर जिले के तरियानी छपना थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर के रहने वाले हैं। वह कामगार हैं। दहेसरा गांव के बाहर मुकेश कुमार ने खेत में कालोनी बनाई हुई है। उसमें एक मकान में परिवार के साथ रहती हैं।
रात में दोनों बेटीकौशल्या (14) और रागनी (16) फर्स पर कपड़ा बिछाकर सो रही थीं। रात में करीब 11 बजे उसको सांप के फुफकारने की आवाज आई। लाइट जलाकर देखा तो कमरे से सांप बाहर की ओर भाग रहा था। कुछ देर बाद किशोरियों की हालत बिगड़नी शुरू हुई तो उनको दिल्ली के नरेला स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक-एक करके दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का दिल्ली में ही पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS