दो किशोर भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक घर में मिला मृत तो दूसरा पार्क में फंदे पर लटका था

दो किशोर भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक घर में मिला मृत तो दूसरा पार्क में फंदे पर लटका था
X
एक बड़े भाई का जहां शुक्रवार को संस्कार किया गया, वहीं छोटे भाई के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दोनों भाई नशे का सेवन किया करते थे।

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र में रेलवे रोड पर स्थित ब्रह्मा कॉलोनी में कई दशकों से रहने वाले एक गुजराती परिवार के दो भाइयों की मौत हो जाने से कॉलोनी में मातम पसर गया। मिली जानकारी अनुसार एक भाई लगभग 18 वर्षीय रोहित जोकि नशा करने का भी आदी बताया जा रहा था। उसकी मौत का कारण नशे का सेवन माना जा रहा है। वहीं उसके छोटे भाई सनी उर्फ वीरू जिसकी उम्र लगभग 16 साल बताई जा रही है, उसका शव शुक्रवार सुबह विष्णु कॉलोनी में स्थित देवी दयाल नन्हा पार्क में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पेड़ पर लटके युवक का शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके युवक के शव को नीचे उतरवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एक बड़े भाई का जहां शुक्रवार को संस्कार किया गया, वहीं छोटे भाई के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दोनों भाई नशे का सेवन किया करते थे। नशा ही इन दोनों भाइयों की मौत का कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि रोहित अक्सर नशा किया करता था। बीती रात भी नशे में रोहित घर में आया था और नशा करने के कारण झगड़ा भी हुआ था जबकि छोटा भाई वीरू रेहडी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। मृतकों के पिता रमेश चंद पिछले कई दशकों से ब्रह्मा कॉलोनी में रह रहे हैं। दो भाइयों की एक ही दिन मौत हो जाने से ब्रह्मा कॉलोनी में मातम का माहौल है।

Tags

Next Story