यमुना नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिजनों ने शव रखकर रोड किया जाम, लगाए यह आरोप

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत
मुरथल थाना क्षेत्र के मीमारपुर घाट पर नहाने के बहाने दो किशोरों को ले जाकर हत्या कर शवों को यमुना नदी में फेंकने के आरोप का मामला सामने आया है। परिजनों ने अपने स्तर पर यमुना नदी में निजी गोताखोरों की मदद से शवों को तलाश किया। शवों पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस व प्रशासन से मदद न मिलने पर नाराज परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 को गांव भिगान के पास जाम कर दिया। परिजनों ने करीब 15 मिनट तक सड़क मार्ग पर बवाल काटा। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुरथल थाना प्रभारी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने विकास नाम के युवक व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव उमेदगढ़ निवासी खुरशीद ने बताया कि उसका लड़के अन्नू मियां (15) व मोहसीन उर्फ बिट्टू (16) निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके साथ विकास निवासी सनपेड़ा भी काम करता हैं। कुछ दिन पहले कंपनी में विकास के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसकी रजिंश रखते हुए हर रोज जान से मारने की धमकी देता रहता था। विकास के डर से उसके बेटे व उसने कंपनी से नौकरी छोड़ दी। गत 18 जुलाई देर शाम विकास ढाका व उसके दो अन्य साथी घर पर आए। उसके दोनों लड़कों के साथ मोटर साइकिलों पर चले गए। काफी इंतजार के बाद जब लड़के घर नहीं पहुंचे। तो उनकी तलाश के लिए मिमारपुर घाट पर पहुंचे। जहां उनके कपड़े घाट के किनारे मिले। अपने स्तर पर ग्रामीणों व निजी गोताखोर की मदद से दोनों की तलाश यमुना में शुरू की। जिसके बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। शवों पर गहरी चोट के निशान मिले। मामले को लेकर पुलिस व प्रशासन से गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
पोस्टमार्टम में हत्या की आशंका
पुलिस व जिला प्रशासन से मदद न मिलने से नाराज परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर गांव भिगान के नजदीक सड़क पर जाम लगा दिया। परिजन शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी करने लगे। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुरथल थाना प्रभारी व उनकी टीम ने ग्रामीणों को शांत किया। उसके बाद शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। शवों पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के दौरान दोनों की हत्या का शवों को नदी में फेंकने की आंशका जताई जा रही है। रिपोर्ट तैयार करने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS