रेवाड़ी : जवाहरलाल नेहरू नहर में डूबे दो किशोर, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

हरिभूमि न्यूज़ : रेवाड़ी
जवाहर लाल नेहरू नहर में शुक्रवार को डूबे दो किशोरों में एक का शव शनिवार की सुबह गांव कोनसीवास के निकट से बरामद हो गया। अभी दूसरे किशोर के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है। मृतक की पहचान शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नितिन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।शुक्रवार दोपहर गांव कालाका निवासी एक बच्चे ने माडल टाउन थाना पुलिस को नहर में नहाते समय दो बच्चों डूबने की सूचना दी थी।
बच्चे के अनुसार शुक्रवार को वह नहर के निकट अपने खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान नहर किनारे दो बच्चे बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। वह मौके पर पहुंचा तो दो बच्चे नहर में डूब रहे थे और दो नहर किनारे खड़े शोर मचा रहे थे। दोनों के डूबने पर बाहर खड़े बच्चे स्कूटी पर वहां से भाग गए थे। यहां पर काफी देर सर्च के बाद पुलिस को नहर किनारे न तो बच्चों के कपड़े मिले और न ही उन्हें तलाश करते हुए कोई स्वजन वहां आए, जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई।शनिवार की सुबह मिला एक शव
शुक्रवार की देर शाम को मोहल्ला कुतुबपुर निवासी रोहताश पुलिस के पास पहुंचे और अपने 17 वर्षीय बेटे नितिन के सुबह से लापता होने की सूचना दी।नितिन के साथ मोहल्ला निवासी पीयूष भी लापता था। रामपुरा थाना पुलिस ने देर शाम दोनों बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार की गांव कोनसीवास के निकट नहर में शव पड़ा देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त कुतुबपुर निवासी नितिन के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे किशोर पीयूष की तलाश की जा रही है। नितिन व पीयूष के साथ नहर पर आए दो और बच्चों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS