तीन वर्षीय बच्ची के साथ दो लड़कों ने किया गलत काम

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग समेत दो युवकों ने गलत काम कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 26 मार्च को उसकी तीन वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव का ही दो लड़के उसकी लड़की को किसी बहाने से अपने साथ ले गए। जहां आरोपितों ने उसकी लड़की के साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपित उसकी लड़की को घर के बाहर छोड़ कर चले गए। जब वह अपनी लड़की को शौच करवाने के लिए ले गई तो उसने देखा कि उसकी लड़की के गुप्तांग में दिक्कत हो रही थी। जब उसने लड़की से इस बारे पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट तथा धारा 376 ए बी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर मामले की जांच कर रही एसआई कुसुम बाला का कहना है कि दोनों आरोपितों में से एक नाबालिक है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS