बंदूक के बल पर किशोरी का अपहरण करके दो युवकों ने किया रेप, सड़क किनारे मिली बेसुध

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
बंदूक के बल पर ग्यारह वर्षीय किशोरी का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवती समेत तीन के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट व अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने मामले को लेकर एसपी को शिकायत दी थी। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
किशोरी के पिता ने बताया कि कुछ महीने पहले उसने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर चाय का ठेला लगाया हुआ था। उसके ठेले पर उस समय एक युवती अंकिता व प्रशांत और विरेंद्र नामक दो युवक भी चाय पीने आने लगे। इस दौरान आरोपितों ने उसे उनका पैकेट किसी स्थान पर पहुंचाने की एवज में अधिक पैसे देने की बात कही। लेकिन उसने मना कर दिया। बाद में जब वह घर आने लगा तो आरोपित भी उसके साथ हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब आने की बात कहकर साथ चल दिए। आरोप है कि जब वह जगाधरी में पहुंचे तो यहां उसने आरोपितों को घर चलने के लिए कहा। वह घर पहुंचे। जहां आरोपितों ने आराम किया और बाद में वह उनके घर से चले गए।
आरोप है कि गत 14 मई को आरोपित दोबारा उनके घर पर पहुंच गए। यहां उन्होंने उसकी ग्यारह वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया और कार में डालकर चलने लगे। जिस पर वह शोर मचाते हुए पीछे दौड़ा लेकिन वह भाग निकले। बाद में बेटी सड़क किनारे बेसुध मिली। बेटी को उठाया और घर लेकर आए। यहां बेटी ने बताया कि आरोपितों ने उसके साथ बंदूक दिखाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपित युवती अंकिता व दो युवकों प्रशांत व विरेंद्र के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट, अपहरण व आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS