हैवान चाचा : नाबालिग भतीजी से कई बार किया रेप, पड़ोसी युवक ने भी बनाया हवस का शिकार

हरिभूमि न्यूज. बराड़ा ( अंबाला )
यहां रिश्तों काे तार तार करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी के साथ उसके पिता के चचेरे भाई ने ही प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया। हैवान चाचा किशोरी को डरा धमकाकर काफी समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बराड़ा महिला डेस्क पर पीड़ित के पिता ने अपने चचेरे भाई की घिनौनी करतूत की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के पिता ने बताया कि उसकी बेटी घर में गुमसुम व सहमी सहमी सी रहती थी। उसे बार बार पूछने पर किशोरी ने जो बताया उससे घर वालों के पांव तले की जमीन खिसक गई । किशोरी ने बताया कि 14 अक्तूबर 2021 को उसके चचेरे चाचा मांगा राम ने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत का फायदा उठाते हुए उसका अपने ही घर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद चाचा ने डरा धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। तभी से वह डरी सहमी रहने लग गई थी। आरोपी ने किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे नाबालिगा डर गई।
पड़ोस के लड़के ने भी किया दुष्कर्म
शिकायत के अनुसार किशोरी ने 4 जून 2022 को घर से अचानक लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी बराड़ा में शिकायत दी थी। पुलिस कार्रवाई में पता चला कि उनके पडोस का लड़का उसे लेकर गया है। आरोपी लड़का शिकायत कर्ता के भाई के बेटे का दोस्त होने का कारण किशोरी को बहला फुसलाकर साथ ले गया। शिकायत के अनुसार पुलिस ने किशोरी व आरोपी लड़के को अंबाला रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। जहां पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी लड़के ने उसके साथ अंबाला व गुरूग्राम में कई बार दुष्कर्म किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS