किशोरी ने टीचर को बताई मामा की हैवानियत : दो भांजी और भांजों का किया यौन शोषण, चारों बच्चे बालकुंज भेजे

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
शहर यमुनानगर के थाना क्षेत्र की कालोनी में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें मामा ही भांजी के साथ गलत काम कर रहा था। मामला उस समय खुला, जब किशोरी ने इस बारे में स्कूल में शिक्षक को बताया। वहां से चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की टीम को सूचना मिली। टीम ने किशोरी को रेस्क्यू किया और उसकी काउंसलिंग की। काउंसलिंग में सामने आया कि आरोपित मामा कई बार किशोरी के साथ गलत काम कर चुका था। इसके अलावा वह उसकी बहन और दो भाईयों के साथ भी गलत काम की कोशिश कर रहा था। चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की निदेशिका डा. अंजू वाजपेई ने बताया कि चारों बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें बालकुंज में रखवाया गया है, क्योंकि यह बच्चे घर पर सुरक्षित नहीं है। इन बच्चों के आरोपित मामा को पुलिस के हवाले किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ एफआइआर कराई गई।
16 वर्षीय किशोरी सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्रा है। उसके माता-पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। घर पर ही किशोरी का 38 वर्षीय मामा भी एक कमरे में रहता है। वह भी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। काफी समय से वह किशोरी के साथ गलत काम कर रहा था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता। इस बारे में किशोरी ने अपने स्वजनों को भी नहीं बताया। वजह यह थी कि इससे पहले भी किशोरी का एक मामा यहां रहकर गया था। उसने भी किशोरी के साथ गलत काम किया था। उस समय उसने मां को बताया था, लेकिन मां ने घर में ही इस बात को दबा दिया था और अपने भाई को यहां से भगा दिया था। जिस वजह से किशोरी काफी घबराई हुई थी। अब उसका दूसरा मामा भी उसके साथ गलत काम करता था। आरोपित मामा अब उसके दो छोटे भाइयों और बहन पर भी गलत नजर रखता था। कई बार उनके साथ भी गलत काम करने की कोशिश कर चुका था। जिस पर किशोरी ने हिम्मत कर इस बारे में स्कूल में शिक्षक को बताया। इसके बाद मामला चाइल्ड लाइन तक पहुंचा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS