यूपी में दर्दनाक हादसा : कानपुर में बेकाबू बस ने राहगीरों को रौंदा, छह की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में रविवार रात एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस (electric bus) की चपेट में आने से छह लोगों की मौत (Death) हो गई जबकि एक दर्जन घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को हैलट अस्पताल और कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी है। वहीं प्रदेेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ट्वीट कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। परमपिता दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 31, 2022
परमपिता दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए कानपुर (पूर्वी) के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह हादसा टाट मिल चौराहे के पास हुआ। एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने कई वाहनों और राहगीरों को रौंद दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भेजी गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में बस चालक की गलती सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Police_Commissionerate_Kanpur_Nagar के घण्टाघर से टाटमील चौराहे के बीच हुयी घटना व की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी @dcpekanpur द्वारा दी गयी बाइट।@Uppolice pic.twitter.com/QpGho35a0M
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) January 30, 2022
जानकारी के अनुसार, घंटाघर से सिटी ई- बस टाटमिल की ओर जा रही थी तभी वह टाट मिल चौराहे के समीप अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकराने के बाद बस दो कार, बाइक वालों व स्कूटी वालों, ई-रिक्शा और टेंपों वालों सहित कई राहगीरों को रौंदते हुए निकल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है। वहीं घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 30, 2022
मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS