हिसार के नारनौंद में हादसा : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, एक ही गांव की 3 महिलाओं की मौत, 11 घायल, चालक गंभीर

हिसार के नारनौंद में हादसा : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, एक ही गांव की 3 महिलाओं की मौत, 11 घायल, चालक गंभीर
X
गांव राजथल की 12 व नारनौंद की दो महिलाएं राजस्थान के सैनीवास में किसी कार्य के लिए शनिवार को सुबह पांच बजे गांव राजथल से महिंद्रा पिकअप से गई थी। शाम को वापसी पर नारनौंद में एक पेट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी के सामने बेसहारा पशु आ गया।

नारनौंद ( हिसार )

हिसार के नारनौंद कस्बे में एक पेट्रोल पम्प के पास बेसहारा पशु आने से महिंद्रा पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार 14 महिला व ड्राइवर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें कस्बे के सरकारी हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया जबकि 11 घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव राजथल की 12 व नारनौंद की दो महिलाएं राजस्थान के सैनीवास में किसी कार्य के लिए शनिवार को सुबह पांच बजे गांव राजथल से महिंद्रा पिकअप से गई थी। शाम को वापसी पर नारनौंद में एक पेट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी के सामने बेसहारा पशु आ गया।

जिससे चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी पलटने से उसमें सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को राहगीरों ने कस्बे के सामान्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन महिलाएं राजथल निवासी 57 वर्षीय वीरमति पत्नी रामनिवास, 62 वर्षीय कृष्णा पत्नी रामचंद्र 47 वर्षीय रानी पुत्री राजमल मृत घोषित कर दिया। वहीं, मनीषा पत्नी सुरेश, संतरों पत्नी बलजीत, सरोज पत्नी मुकेश, वीरमति पत्नी चंद्रभान, कविता पत्नी गुलजारी, सरोज पत्नी धर्मवीर, संतोष पत्नी रमेश, प्रेम पत्नी मेवासिंह, नारनौंद निवासी अंजू पत्नी अशोक सहित तीन अन्य महिलाओं तथा गाड़ी चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य हॉस्पिटल में भिजवाया।

डॉक्टर बिट्टू ने बताया कि हमारे पास कुछ घायल महिलाओं को लेकर कुछ लोग आए थे। जिममें से तीन महिलाओं की मौत हो गई अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया है। वहीं, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story