स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति
X
ऐसे स्थानों पर बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की रूकावट तथा समस्या आने की स्थिति में तत्काल आपूर्ति बहाली के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। ये कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्यरत रहेंगे।

Haribhoomi News : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे स्थानों पर बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की रूकावट तथा समस्या आने की स्थिति में तत्काल आपूर्ति बहाली के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। ये कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्यरत रहेंगे।

उन्होंने बताया कि निगम द्वारा कोविड-19 के इस काल के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रो, मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, मेडिकल ऑक्सीजन निर्माण से सम्बंधित औद्योगिक इकाइयों, क्वारंटीन सेटर और अन्य चिकित्सा संस्थानों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे स्थानों पर बिजली आपूर्ति में कोई भी समस्या होने पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के हैल्पलाइन नम्बर 1912/18001801550 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Tags

Next Story