प्रेम का अनूठा मामला : गाय की मौत पर ब्रह्म भोज कराकर दी अंतिम विदाई, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

प्रेम का अनूठा मामला : गाय की मौत पर ब्रह्म भोज कराकर दी अंतिम विदाई, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
X
ऐसे में बुजुर्ग की भांति ही उसकी मौत पर तेहरवीं का आयोजन किया गया मौके पर सैंकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने भजन गाकर गऊ को अंतिम विदाई दी।

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में महिला का गाय के प्रति अनूठा प्रेम दिखा, गाय की मृत्यु पर उसकी आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा व सभा के बाद ब्रह्मभोज भी हुआ, सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने भजन गाकर गाय को अंतिम विदाई दी।

हालांकि अभी तक देखा जाता है कि बुजुर्ग की मृत्यु पर परिजन तेहरवीं की रस्म व ब्रह्मभोज का आयोजन करते थे। लेकिन कुरुक्षेत्र के आजाद नगर में गाय की मृत्यु पर उसकी आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन देखने को मिला। सभा के बाद ब्रह्मभोज भी करवाया गया।

आजाद नगर निवासी संतरो ने बताया कि उनके पास पिछले 18 वर्षों से एक गाय थी। उसका गाय के साथ बहुत लगाव था। गऊ की मौत से उसे बहुत दुख हुआ। इसके परिवार ने विचार किया की गऊ उनके परिवार की बुजुर्ग सदस्य थी। ऐसे में बुजुर्ग की भांति ही उसकी मौत पर तेहरवीं का आयोजन किया गया मौके पर सैंकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने भजन गाकर गऊ को अंतिम विदाई दी। ब्रह्मभोज में पहुंचे जोगिंद्र सहारण ने कहा की उन्होंने यह आयोजन कर समाज को संदेश देने का भी प्रयास किया है की गऊ माता का दूध पीने के बाद उसे सड़कों पर न छोड़ें।

Tags

Next Story