अनोखी पहल : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भ्याना परिवार ने शुरू किया बर्तन बैंक

- विवाह समारोह में प्लास्टिक बर्तन बने आफत, निशुल्क उपलब्ध करवाएंगे स्टील के बर्तन
- सिंगल यूज प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने के लिए उठाया अहम कदम
Narnaul : विकराल प्रदूषण की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रदूषण से निजात पाने के लिए अब दुनियाभर में प्रयास हो रहे है। इसी कड़ी में नगर में पर्यावरण को बचाने व सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्या से निपटने के लिए अनूठी पहल आरंभ की गई है। नगर में भयाना परिवार ने बर्तन बैंक की शुरूआत की है। इस अनोखे बैंक व इसकी कार्यशैली तथा संचालन की जानकारी देते हुए संस्थापक धीरज भयाना ने बताया कि विवाह व अन्य समारोह में होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए इस पहल की आवश्यकता पड़ी है, ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान से बचा जा सकें।
उन्होंने बताया कि नगर में भ्याना परिवार ने बर्तन बैंक की शुरूआत की है। यह क्षेत्र में पहला ऐसा बर्तन बैंक है जो विभिन्न समारोह में स्टील के बर्तन नि:शुल्क उपलब्ध करवाता है। बर्तन बैंक के प्रथम चरण की शुरूआत हो चुकी है। इस बर्तन बैंक में 200 स्टील की थाली-प्लेट, चार कटोरी सहित, 200 चम्मच, गिलास व अन्य बर्तन शामिल है। क्षेत्र में कोई भी संस्था या आयोजक इस सेट को नि:शुल्क ले जा सकता है और उपयोग में लाने के बाद साफ करके वापस बर्तन बैंक में जमा करवा सकता है। उनका मुख्य उद्देश्य यही है कि वह अपने शहर को प्रदूषण से मुक्त करने में अपना योगदान दे सकें, इसलिए उन्होंने इस बर्तन बैंक की शुरूआत की है। प्रथम चरण में उन्होंने पहले 200 बर्तनों के सेट से इस बैंक को आरंभ किया है। आने वाले समय में इसमें बर्तनों की संख्या व वैरायटी में वृद्धि करेंगे। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को सिंघाना रोड स्थित गौरव मार्केट के सामने भ्याना आवास से संचालित किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह प्रयास थर्माकॉल व प्लास्टिक को खत्म करने के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। बर्तन बैंक की मदद से शादी या अन्य किसी कार्यक्रम के लिए बर्तन खरीदने में जो पैसे खर्च होते है, उसकी भी बचत हो जाएगी। बर्तनों की नि:शुल्क सेवा के लिए उक्त स्थल से बर्तन प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Jind : हत्या व जानलेवा हमला करने के जुर्म में 5 को उम्र कैद
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS