दिन में फेरी लगा बेचते थे सब्जी और रात को करते थे चोरी, चार युवक पकड़े, अब ग्रामीणों ने लिया यह निर्णय

दिन में फेरी लगा बेचते थे सब्जी और रात को करते थे चोरी, चार युवक पकड़े, अब ग्रामीणों ने लिया यह निर्णय
X
पुलिस ने तीन आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। एक आरोपित की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत

कुंडली थाना क्षेत्र के गांवों में दिन में सब्जी बेचकर रात को चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपितों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोपितों को पुलिस के हवाले किया है। उसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर फल-सब्जी की फेरी लगाने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब गांवों में केवल आसपास के पहचान वाले पंजीकृत फेरी वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

यह था मामला

कुंडली थाना क्षेत्र के गांव अटेरना में विजय सिंह के घेर में बुधवार को चार युवक चोरी कर रहे थे। विजय सिंह के अचानक पहुंच जाने पर वह भाग निकले, इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने उनका पीछा किया। जंगल में चारों को घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई करने के बाद कुंडली थाना पुलिस को सौंप दिया। आरोपितों ने बताया कि वह बागपत की नई बस्ती के रहने वाले सादिक, सादाब, मना उर्फ फरमान व रिजवान हैं। वह दिन में फल व सब्जी की ठेली लगाकर फेरी करते हैं। इसी दौरान पता लगाते हैं कि कहां पर कम आदमी हैं और चोरी की जा सकती है।

ग्रामीणों ने फेरी वालों पर लगाया प्रतिबंध

करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक चौहान ने बताया कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों में चोरी हो चुकी हैं। चोरी करने का शक फेरी लगाने वालों पर था। अटेरना में पकड़े गए चोरों ने खुद स्वीकार किया है कि वह फेरी लगाने के बहाने सुरागसी करते हैं और फिर चोरी करते हैं। इसके चलते अटेरना गांव में क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के सभ्रांत लोगों ने पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि फेरी लगाने वालों को गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। केवल पंजीकृत व परिचित विक्रेता ही गांवों में प्रवेश कर सकते हैं।

दो दिन के रिमांड पर लिया

पुलिस ने तीन आरोपितों का दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई से घायल चोरी करने के चारों आरोपितों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार को तीन आरोपितों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपितों सादिक, मना उर्फ फरमान व रिजवान को न्यायालय में पेश किया। एक आरोपित की हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहां से इसका रिमांड स्वीकृत कर दिया गया। वहीं चौथे आरोपित सादाब को गंभीर हालत के चलते पीजीआइ रेफर किया है। -रवि, प्रभारी कुंडली थाना।

Tags

Next Story