सोनीपत : बाइक खराब होने पर पैदल घर जा रहे 3 दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

हरिभूमि न्यूज सोनीपत
बागपत में मौसी के घर से जन्मदिन मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक खराब हो जाने पर तीनों दोस्त केजीपी पर पैदल-पैदल आ रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। जगमाल सिंह ने बताया कि उनका परिवार 40 साल से जगदीशपुर में रहता है। उनका बेटा सोनू (25) अपने दोस्त सचिन और सुमित के साथ बागपत गए थे।
वहां पर सुमित की मौसी के लड़के का जन्मदिन था। वह जन्मदिन में शामिल होकर रात को वापस जगदीशपुर आ रहे थे। जब वह केजीपी पर पहुंचे तो उनकी बाइक खराब हो गई। इस पर वह तीनों बाइक लेकर पैदल-पैदल आ रहे थे। जब वह टोल से दो किमी पहले ही थे, उनको एक तेज गति से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा करने वाला वाहन वहां से भाग गया। वह काफी देर तक घायल अवस्था में केजीपी पर पड़े रहे। उसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन और सुमित को पीजीआइ रेफर कर दिया गया। स्वजनों ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS