बहादुरगढ़ में वाहन चोरों के हौसले बुलंद, पुलिसकर्मियों के वाहनों को बना रहे निशाना

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़। इलाके में दोपहिया वाहनों की चोरी नहीं थम रही। अब ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे से एक महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी चुरा ली गई। इस संबंध में शिकायत दे दी गई है।
शिकायत में पटेल नगर की एक महिला ने कहा है कि वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है। गत 24 अक्टूबर की सुबह मेट्रो स्टेशन के नीचे स्कूटी खड़ी कर दिल्ली चली गई। शाम को वापस आई तो स्कूटी नहीं मिली। अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात शख्स चुरा ले गया है। पुलिस तलाशने में मदद करे। इस शिकायत पर सेक्टर-6 थाने में केस दर्ज हुआ है।
ई-रिक्शा ले गए चोर
बादली रोड से एक ई-रिक्शा चोरी हो गई। वाहन मालिक ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में निलोठी के निवासी देवेंद्र का कहना है कि वह ई-रिक्शा चलाता है। सवारी को छोड़ने बादली रोड स्थित एक कॉलोनी में गया था। वापसी में जब गोशाला के निकट पहुंचा तो मेरे पेट में तकलीफ हुई। रिक्शा छोड़कर कुछ देर के लिए चला गया। जब वापस आया तो रिक्शा नहीं मिली। अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कुछ पता नही चला। कोई अज्ञात शख्स चुरा ले गया है। पुलिस तलाशने में मदद करे। उधर, सिटी थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS