रोहतक में दिनदहाड़े Murder : पैरोल पर आए विक्की पंडित की हत्या, पिता को भी मारी गोली

रोहतक। यहां नज़दीक के गांव बलियाना में करीब 12 बजे मर्डर कर दिया गया। पैरोल पर आए विक्की पण्डित की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि उसके पिता लगने से घायल है। फिलहाल विक्की पण्डित के पिता पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। बताया जा रहा है घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
घटनाक्रम के अनुसार विक्की पण्डित और उनके पिता कुछ लोगों के साथ घर के बाहर बैठकर ताश खेल रहे थे। करीब 12 बजे काले रंग की गाड़ी आई और उसमें से 5-6 युवक उतरे। सभी के हाथों में हथियार थे। युवकों ने ताश खेल रहे विक्की पण्डित और उनके पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसके बाद बदमाश गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। गोली लगने से विक्की पण्डित की मौत हो गई और पिता घायल हो गए। उन्हें पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
लगे हैं सीसीटीवी
जिस जगह विक्की पण्डित पैरोल और उनके पिता ताश खेल रहे थे उस जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं। पुलिस वारदात के बारे में छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
विक्की की पत्नी लड़ चुकी चुनाव
विक्की की पत्नी भाजपा से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली थी, लेकिन उनका चुनाव विवादित बयानों को लेकर खासी चर्चा मव रहा था। वहीं विक्की फिलहाल पैरोल पर चल रहा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS