यमुनानगर : युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

हरिभूमि न्यूज.यमुनानगर। जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के ही रजवंत के साथ जान पहचान थी। 15 फरवरी 2021 को आरोपित युवक ने उसे गांव में ही मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपित से मिलने के लिए गई तो आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपित ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।
युवती ने बताया कि अब आरोपित उस पर फिर से संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। उसके मना करने पर आरोपित ने उसे बदनाम करने के लिए उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उसे जब इसकी जानकारी मिली तो उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ धारा 376 व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS