बजट सत्र : दुष्यंत चौटाला बोले- पोर्टल पर 2720 गांवों के 34064 किसानों ने नुकसान की दी सूचना

चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन कहा कि हाल ही में ओलावृष्टि और भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का अब तक पोर्टल के माध्यम से 2720 गावों के 34064 किसानों ने 157557 एकड़ भूमि पर नुकसान बारे सूचना दी है। 11 जिलों में वर्तमान में बारिश से रबी की फसलों में नुकसान हुआ है जिसका गिरदावरी करवाकर आंकलन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि साल 2022 में ओलावृष्टि से फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 151.42 करोड़ रुपये तथा 2021 में भारी वर्षा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 614. 63 करोड़ रुपये, 2020 में खरीफ फसल के नुकसान के लिए 269.77 करोड़ रुपये और रबी फसल के लिए 114.44 करोड़ रुपये किसानों को दिए गए हैं। इस प्रकार पिछले 4 साल में 1150.26 करोड़ रुपये किसानों को देने का कार्य किया है जो यूपीए सरकार के 10 साल के बराबर है।
उन्होंने कहा कि भिवानी में वर्ष 2020 में रबी फसल के मुआवजे के रूप में 8.62 करोड़ रुपये तथा खरीफ फसल 2021 के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए 7.70 करोड़ रुपये भेजे गए है। अब किसानों को चेक नहीं दिए जा रहे, केवल बैंक ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इसलिए किसानों को अपना खाता अपडेट करवाना होगा। जैसे ही ट्रेजरी में किसान अपना खाता अपडेट करवाएंगे, उनके खाते में पैसा चला जाएगा। 2010 से लेकर 2015 तक 1000 करोड़ रुपया ट्रेजरी में पड़ा हुआ है, किसान क्लेम लेने के लिए नहीं आ रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS