विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत मामले में HSVP की महिला एसडीओ और ट्रेजरी विभाग का क्लर्क गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज : करनाल
स्टेट विजिलेंस की टीम एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले उजागर कर रही है। बुधवार को करनाल के 2 विभागों से एक महिला एसडीओ व एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पहले मामले में शिकायतकर्ता विकास ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता पुलिस विभाग से रिटायर था, जिसकी मृत्यू हो चुकी है। उसकी पेंशन, गरेजीविटी की राशि ड्रा करवाने के लिए ट्रेजरी विभाग में गया, जहां उसे राजकुमार क्लर्क मिला, जो राशि ड्रा करवाने की ऐवज में उससे रिश्वत मांगी। विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे मामले मेें पहले से गिरफ्तार एचएसवीपी विभाग के जेई प्रद्युमन सिंह ने पूछताछ के दौरान विभाग की एसडीओ शशिबाला को भी रिश्वत देने का खुलासा किया था। जिसे आज गिरफ्तार किया गया।
दोनों मामलों में 3 आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
इन दोनों मामलों में आरोपी दीपक, आरोपी प्रमोद व जेई प्रद्युमन सिंह को विजिलेंस की टीम पहले ही गफ्तिार कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने महिला एसडीओ शशिबाला व क्लर्क राजकुमार के नाम का खुलासा किया था। विजिलेंस ने तभी दोनों के नाम भी एफआईआर में जोड़े थे। पुलिस ने इन्हें पूछताछ के लिए बुला वहीं गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला एसडीओ शशिबाला बीमार चल रही थी, जो अस्पताल में भर्ती थी। अब ठीक होने के बाद वह विजिलेंस पहुंची थी, जहां उसे गिरफ्तार किया गया।
रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
विजिलेंस इंस्पेंक्टर सचिन ने कहा कि पहले से गिरफ्तार आरोपी दीपक व प्रमोद के ब्यानों के बाद आरोपी क्लर्क राजकुमार को नाम केस में जोड़ा गया था, जिसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार जेई प्रद्युमन सिंह के खुलासे के बाद आरोपी एसडीओ शशिबाला का नाम केस में जोड़ा गया था, जिसकी जांच में दोनों पर आरोप सहीं पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS