दो साल की बच्ची से दरिंदगी : किशोर ने उंगलियों से लहूलुहान किया प्राइवेट पार्ट, चिल्लाई तो बढ़ा दी टीवी की आवाज

हरिभूमि न्यूज : पानीपत
हरियाणा के पानीपत में चांदनीबाग थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले किशोर ने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म की चेष्टा की। इतना ही नहीं बच्ची के गुप्तांग को उंगलियों से लहूलुहान भी कर दिया। दर्द से कहराती बच्ची को परिजन पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और बच्ची के परिजनों के बयानों के आधार पर किशोर पर पॉस्को की विभिन्न एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसआई संगीता ने बताया कि मामले की शिकायत बच्ची की मां ने दी है। मां ने बताया कि वे मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। वह बीते 3 माह से पानीपत किशनपुरा चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहते हैं। जिस मकान में वह रहती है वहां पर अन्य किराएदार भी रहते हैं। शुक्रवार को मां काम पर गई थी उसका पति किसी काम से गांव गया हुआ है। 2 साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाले एक करीब 16 वर्षीय किशोर खिलाने के बहाने ले गया। घर पर किशोर और बच्ची अकेली थी। किशोर ने कमरे में टीवी की आवाज तेज कर दी और तब बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दोपहर को जब मां खाना बनाने के लिए घर पहुंची तो वह अपनी बच्ची को पड़ोसी के घर लेने पहुंची।
जहां उसने देखा कि बच्ची के तन पर सिर्फ एक ही कपड़ा था। वह रो रही थी और कमर से नीचे लहूलुहान थी। सख्ती से पूछने पर आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को करना मां के सामने स्वीकार किया। वहीं बच्ची की मां ने बताया कि बदनामी के डर से आरोपी की मां व उसके पक्ष में मकान मालकिन भी आई। जिन्होंने बच्ची को बेहतर से बेहतर दवाई दिलवाकर बच्ची को जल्द ठीक करवाने की भी बात कही। बच्ची को 3 दिन दवाई भी खिलाई गई। मगर वह दर्द से लगातार कहराती व रोती रही। जिसके बाद मां ने घर के परिजनों से यह बात सांझा की और परिजनों ने फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS