भिवानी में शराब ठेकेदार पर की तोबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर रूप से हुआ घायल

भिवानी में शराब ठेकेदार पर की तोबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर रूप से हुआ घायल
X
शराब ठेकेदार सुरजीत उर्फ खल्लू पर अज्ञात लोगों ने ताबड़-तोड़ गोलियां चला दी, जिससे ठेकेदार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

Bhiwani : गांव बड़सी गुजरान के रहने वाले 37 वर्षीय शराब ठेकेदार सुरजीत उर्फ खल्लू पर अज्ञात लोगों ने ताबड़-तोड़ गोलियां चला दी, जिससे ठेकेदार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे हिसार के निजी अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि गोलियां लगने से ठेकेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी अनुसार ठेकेदार सुरजीत गांव में अपने घर के सामने रोड पर फिरनी के पास बैठा हुआ था। लगभग सवा दस बजे गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक आए और पिस्तोल से ताबड़-तोड़ गोलियां चला दी। लगभग आधा दर्जन के करीब फायर किए गए। हायरिंग के कारण सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वारदात के बारे में परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई है कि ठेकेदार सुरजीत हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है। मौके पर पहुंचने के पश्चात मालूम होगा कि कितने फायर हुए और कितनी गोलियां कहां-कहां लगी। इसके पीछे क्या कारण रहा, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें - Fatehabad : 12 हजार फुट ऊंचाई पर 21 बेटियों ने किया योग, फतेहाबाद की बेटी मनीषा का रही नेतृत्व


Tags

Next Story