दिव्यांगों को दी जाएंगी वीटा की एजेंसी, तीन साल पुराने सर्टिफिकेट का करवाएं नवीनीकरण

हरिभूमि न्यूज : नारनौल
हरियाणा दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि विभाग की ओर से दिव्यांगों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिन दिव्यांगों का दिव्यांगजन सर्टिफिकेट तीन साल पुराना है वे नवीनीकरण करवाएं ताकि विभाग की योजनाओं से जोड़ा जा सके। राजकुमार मक्कड़ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर रेस्ट हाउस में दिव्यांगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उन सभी दिव्यांगों के सर्टिफिकेट का नवीनीकरण किया जा रहा है जो तीन साल पुराने हैं। इसके अलावा विभाग की ओर से भी पुराने सर्टिफिकेट की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दिव्यागों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश में दिव्यांगों को रोजगार देने के लिए वीटा की एजेंसी दी जाएंगी। इसके लिए 14 आदमियों का एक समूह बनाया जाएगा जिसमें सात दिव्यांग होंगे तथा सात सक्षम नागरिक होंगे। इस समूह को वीटा एजेंसी दी जाएगी। इसके अलावा दिव्यांगों को अपना काम धंधा शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये तक के ऋण पर चार फीसदी ब्याज पर लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं एक लाख पर पांच फीसदी, पांच लाख पर छह फीसदी तथा 50 लाख रुपये तक के ऋण पर सात फीसदी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS