हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और चारों कार्यकारी अध्यक्षों को विवेक बंसल ने बांटा काम, दी ये जिम्मेदारी

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और चारों कार्यकारी अध्यक्षों को विवेक बंसल ने बांटा काम, दी ये जिम्मेदारी
X
विवेक बंसल ने कार्यकारी अध्यक्षों के लिए अलग-अलग कामकाज निर्धारित किया है।

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और चार कार्यकारी अध्यक्षों को अब हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों को बांट कर काम करने का जिम्मा सौंपा गया है। हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी विवेक बंसल ने इस आशय की सूचना जारी करते हुए चारों कार्यकारी अध्यक्षों को प्रदेश में अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। इस क्रम में हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी विवेक बंसल ने कुछ अन्य दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। हरियाणा कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्षों के कामकाज का आवंटन कर दिया गया है।

विवेक बंसल ने कार्यकारी अध्यक्षों के लिए अलग-अलग कामकाज निर्धारित किया है। इस क्रम में कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर को अंबाला कमिश्नरी के साथ ओबीसी, एससी, अल्पसंख्यक विभाग का प्रभार दिया गया है। श्रुति चौधरी को हिसार कमिश्नरी के साथ महिला कांग्रेस का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा प्रभारी बंसल ने जितेंद्र भारद्वाज को गुरुग्राम व रोहतक के साथ एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और मीडिया का प्रभार सौंपा है जबकि सुरेश गुप्ता को फरीदाबाद के साथ सेवादल और व्यापार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

Tags

Next Story