Rohtak : जिला परिषद के वार्ड आरक्षित किए, 2021 में होंगे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव

Rohtak : जिला परिषद के वार्ड आरक्षित किए, 2021 में होंगे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव
X
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रोहतक जिले में जिला उपायुक्त ने दोपहर ड्रा के माध्यम से वार्ड आरक्षित करने के प्रक्रिया पूरी की।

अमरजीत एस गिल: रोहतक

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए जिला परिषद के वार्ड आरक्षित कर दिए गए हैं। 14 में से 8 वार्डों के आरक्षण का स्वरूप बदला गया है। वार्ड-2, 7, 8 और 12 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है जबकि पहले वार्ड- 2, 7 और 8 अनारक्षित थे, वहीं वार्ड-12 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए था। इसके अलावा वार्ड-1, 4, 5, 6, 9 और 10 को अनारक्षित किया गया है, यहां से अब कोई भी चुनाव लड़ सकता है। पहले वार्ड-1, 4, 5 और 6 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। वार्ड- 10 पहले भी अनारक्षित था, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया।

बता दें कि पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल फरवरी 2021 में पूरा होने जा रहा है और अगले चुनाव में इसी आरक्षण के अनुसार ही उम्मीदवार पर्चा भरेंगे। शुक्रवार को जिला उपायुक्त ने दोपहर 12:15 बजे ड्रा के माध्यम से वार्ड आरक्षित करने के प्रक्रिया पूरी की। खास बात ये है कि जिला परिषद के चेरयमैन सतीया भालौठ का वार्ड-7 और पूर्व चेयरमैन व महम विधायक बलराज कुंडू का वार्ड-12 अब सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो गया है। अगले चुनाव में यहां से महिला प्रत्याशी मैदान में होंगी।

14 में से 8 वार्ड आरक्षित

इसमें जिला परिषद के वर्तमान अध्यक्ष सतीश भालौठ का वार्ड-7 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इनके वार्ड में गांव कंसाला, भालौठ, पाक्स्मा, कसरैंटी, मोरखेड़ी, समचाना और हसनगढ़ शामिल हैं। परिषद के सभी 14 में से 8 वार्ड विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके अलावा रोहतक, महम और सांपला पंचायत समिति अध्यक्ष के लिए भी ड्रा संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर निकाला गया। इनमें रोहतक पंचायत समिति अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए, महम और सांपला का सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। लाखनमाजरा और कलानौर पंचायत समिति के लिए ड्रा अगले सप्ताह निकाला जाएगा।

पूर्व अध्यक्ष का वार्ड भी आरक्षित

जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं महम के विधायक बलराज कुंडू का वार्ड नम्बर 12 भी सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इस वार्ड में ताजामाजरा, बहुअकबरपुर, गद्दीखेड़ी, बहु जमालपुर, सिंहपुरा कलां, सिंहपुरा खुर्द, निडाना, गिरावड, मदीना कोरसान और मदीना गिन्दरान गांव शामिल हैं। अक्टूबर 2019 में हुए विधानसभा में बलराज कुंडू के विधायक बनने के बाद उन्होंने यह सीट खाली कर दी थी। इसके बाद चुनाव इस वार्ड का चुनाव करवाया गया। इस समय यहां का प्रतिनिधित्व मदीना गांव के नरेंद्र सिंह कर रहे हैं।

30 तक भेजनी है रिपोर्ट

राज्य निर्वाचनद आयोग का जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायतों में पद आरक्षण की जानकारी 30 जून तक भेजनी है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण की शुरुआत करेगा। 29 जून को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोहतक की पंचायतों में सरपंच, पंच, पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण तय करने के लिए ड्रा किया जाएगा।

कार्यकाल पूरा होने से पहले नहीं होंगे चुनाव

बीते कई दिन से पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लेकिन चुनाव किसी भी सूरत में जनवरी-फरवरी 2021 से पहले नहीं करवाए जा सकते हैं। क्योंकि 5वां आम चुनाव जनवरी-फरवरी 2015 में करवाया गया था। पंचायती राज अधिनियम के मुताबिक आम चुनाव हर पांच साल के बाद करवाया जाता है। यह तर्क नहीं दिया जा सकता है कि पांचवा आम चुनाव छह महीने देरी से करवाया गया था। इसलिए वर्तमान चुने हुए सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में पूरा होगा। किसी भी पंचायती राज संस्था का कार्यकाल उस दिन से माना जाता है, जिस चुनाव जीतने की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की जाती है। एक नियम यह भी है कि जिस दिन सदन की पहली बैठक हो, उस दिन से उस सदन का कार्यकाल प्रारम्भ माना जाता है। खास बात यह भी है कि चुनाव जीतने के बाद राज्य सरकार टर्म एंड कंडीशन नहीं बदल सकती है।

सूची आयोग को भजेंगे

पंचायती राज अधिनियम के मुताबिक जिला परिषद में विभिन्न वर्गों का आरक्षण निर्धारित करने के लिए ड्रा निकाल दिया गया है। इसकी सूचना 30 जून तक राज्य निर्वाचन आयोग को भेजदी जाएगी। -आरसी वर्मा, डीसी, रोहतक

Tags

Next Story