कल्याण सिंह के निधन पर हरियाणा में भी शाेक की लहर

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन हो गया है। शनिवार शाम को 89 साल की उम्र में उन्होंने लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ( SGPGI ) में आखिरी सांस ली। दो बार यूपी के सीएम रहे और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और 7 दिनों से वेंटीलेटर पर थे। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उनको लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 4 जुलाई को उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त की शाम उनके पैतृक गांव अतरौली के नरौरा में गंगा घाट पर होगा।
उनके निधन पर हरियाणा मेें भी शाेक की लहर है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। लोगों के लिए उनके महान योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले! शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना! शांति।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। कल्याण सिंह के रूप में विराट व्यक्तित्व खो दिया, जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव से एक अमिट छाप छोड़ी है। वे अपनी सहजता व सरलता के कारण जनता में लोकप्रिय थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुडड्डा ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन का समाचार दुःखद है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि एवं परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
I'm shocked to know about the sad demise of former Rajasthan Governor & former UP CM Shri Kalyan Singh Ji.
— Bandaru Dattatreya (@Dattatreya) August 22, 2021
He will always be remembered for his great contributions to people's cause. May his soul rest in peace!
My condolences to the bereaved family! Om Shanti.
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कल्याण सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार मिला।
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 21, 2021
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक सन्तप्त परिवार को सम्बल प्रदान करें।
।।ॐ शांति।। pic.twitter.com/cFkj2UPA07
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS