मौसम ने ली करवट : अब सताएगी गर्मी, 15 अप्रैल तक खुश्क रहेगा हरियाणा का मौसम

हिसार। प्रदेश का मौसम (Weather) अब करवट लेने वाला है। बेमौसमी बरसात, ओलावृष्टि व अंधड़ के बाद गर्मी ने दस्तक दे दी है। आगामी दिनों में प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ेगा जिससे गर्मी बढ़ना स्वाभाविक है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. एमएल खीचड़ ने बताया कि अब प्रदेश में गर्मी दस्तक देने वाली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इससे पहले 11 से 13 अप्रैल के दौरान बीच-बीच में हल्के बादल तथा सतही हवाएं चलने की संभावना है लेकिन इस दौरान विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आना संभावित है।
मौसम विभाग के अनुसार,अगले एक सप्ताह तक तापमान में लगभग हर रोज 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। अगले सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री के पार हो जाएगा। इसके बाद गर्मी पसीने छुड़ाना शुरू कर देगी। इस दौरान रात के तापमान में भी वृद्धि होना शुरू हो जाएगा। वहीं बरसात के आसार अभी दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। आसमान में बादल जरूर छा सकते हैं।
बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि हुई थी। इससे किसानों की गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान का अनुमान है। प्रदेश सरकार ने नुकसान के आंकलन के निर्देश दे रखे हैं। मौसम साफ होने के बाद किसानों का पूरा ध्यान गेहूं व सरसों की कटाइ व कटाई में लगा है। किसान लगातार बदलते मौसम की संभावना से आशंकित है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS