मौसम की मार : पारा पहुंचा 43 डिग्री पार, सब्जियों की फसलों में आई बीमारी तो परेशान हुए किसान

मौसम की मार : पारा पहुंचा 43 डिग्री पार, सब्जियों की फसलों में आई बीमारी तो परेशान हुए किसान
X
किसान लगातार फसलों पर दवाई का छिड़काव व सिंचाई कर रहे है,लेकिन उसके बावजूद सब्जियों की उत्पादकता में काफी कमी आने लगी है। सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक में काफी कमी आई है। जिसके चलते सब्जियों के दामों में बढ़ौतरी के आसार बनने लगे है।

Bhiwani News : सप्ताहभर से मौसम शांत होने की वजह से रविवार को पारे ने एकदम अंगड़ाई ली। पारा छलांग लगाकर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तीन-चार दिनों से पारा इसी बिंदू पर रहने की वजह से सब्जी उत्पादकों की शामत आ गई। ज्यादा गर्मी की वजह से सब्जी की फसलें मुरझाने लगी। कीड़ा भी पनपने लगा। जिससे सब्जियां खराब होने लगी। ऐसे में किसान लगातार फसलों पर दवाई का छिड़काव व सिंचाई कर रहे है,लेकिन उसके बावजूद सब्जियों की उत्पादकता में काफी कमी आने लगी है। सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक में काफी कमी आई है। जिसके चलते सब्जियों के दामों में बढोतरी के आसार बनने लगे है।

रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस होने का असर सब्जियों की फसलों पर दिखने लगा। ज्यादा गर्मी की वजह से सब्जी की फसलें मुर्झाने लगी है। बार-बार सिंचाई करने के बावजूद भी फसलों का आलस्य नहीं खुल पा रहा है। टमाटर की फसल भी झुलसने लगी। जिसकी वजह से टमाटर व भिंडी की फसल की औसतन पैदावार काफी कम हो गई है। ज्यादा गर्मी के चलते टमाटर पौधे पर ही गलने लगे है। वहीं भिंडी में कीड़ा पनपने लगा है। ऐसे में सब्जी की गुणवता काफी प्रभावित होगी। साथ ही पैदावार में भी काफी कमी आएगी। किसान गर्मी से फसलों को बचाने के लिए लगातार उनकी सिंचाई कर रहे है,लेकिन सिंचाई से एक बार तो फसल पर रौनक आ जाती है,लेकिन अगले ही दिन फिर से मुर्झाने लगती है। किसानों पर अतिरिक्त सिंचाई का भी खर्चा बढ़ रहा है।

हरे चारे वाली फसलें भी लगी मुरझाने

ज्यादा गर्मी का असर सब्जी वाली फसलों पर ही नहीं,बल्कि हरे चारे वाली फसलों पर भी इसका असर होने लगा है। ज्यादा पारा होने की वजह से ज्वार व बाजरे की फसलों की रौनक गायब हो गई। अब उनको सिंचाई की जरूरत है। सिंचाई नहीं हुई तो हरे चारे वाली फसलें खत्म होने की कगार पर पहंुच जाएगी। यह स्थिति सभी तरह की हरे चारे वाली फसलों की बनी है।

दिन की बजाए रात के समय किसान फसलों की सिंचाई करे: मुरारीलाल

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुरारीलाल ने इस वक्त तेज गर्मी पड़ने लगी है। ज्यादा गर्मी की वजह से सब्जी वाली फसलों पर ज्यादा असर पड़ने लगा है। दो दिन में एक बार इन फसलाें की सिंचाई करने की जरूरत है। किसान दिन की बजाए रात के समय में इन फसलों की सिंचाई करें। सिंचाई से भूमि में पर्याप्त नमी बनी रहेगी। पौधे की बढ़वार पर कोई असर नहीं होगा। साथ ही सब्जी वाली फसलों पर हलकी कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव करे। ताकि उनमें फैलने वाली बीमारियो को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें- Haryana Mausam Update : हीट वेव का दौर जारी , 23 मई से 25 मई तक दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, 28 तक होगी बारिश

Tags

Next Story