Monsoon Updates In Haryana : रफ्तार पकड़ेगा मानसून, मौसम विभाग ने ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया

Mausam Update : मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट के बाद भी हवा में नमी के चलते उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दिन भर लोग भारी गर्मी का सामना करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई से बरसात का सिलसिला शुरू होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल पाएगी।
राजकीय महाविद्यालय पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि जल्द ही बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव वाला क्षेत्र बनने जा रहा है, जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाएं मैदानी राज्यों में प्रवेश करेंगी, साथ ही राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से अरब सागर की तरफ से भी नमी वाली पवनों की वजह से यह मौसम प्रणाली और ज्यादा प्रभावी बनने की संभावना हैं। इससे मानसून रफ्तार पकड़ेगा और प्रदेश बारिश होगी।
मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तरी मैदानी राज्य राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मानसून बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इस मौसमी प्रणाली का प्रभाव राजस्थान व मध्य प्रदेश पर अधिक देखने को मिलेगा। हरियाणा के उत्तरी व पश्चिमी जिलों पर अधिक तथा शेष हरियाणा पर बिखराव के रूप में बारिश देखने को मिल सकती है। छह जुलाई से 10 जुलाई के दौरान ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है।
मंगलवार को हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में सीमित स्थानों पर बिखराव के रूप में बारिश हुई। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान में बारिश की संभावना है। इसके बाद सात से नौ जुलाई बीच गरज व बिजली के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में छिटपुट व कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS