Weather : हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, किसानों को भारी नुकसान

Weather : हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, किसानों को भारी नुकसान
X
बारिश से जहां मौसम में ठंडक बन गई, वहीं, अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी हजारों क्विंटल धान भीग गई। मौसम में ठंडक बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

हरियाणा में रविवार को हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसान के दिल से आह निकल गई। अंबाला, यमुनानगर जहां भारी बारिश हुई वहीं सिरसा फतेहाबाद नरवाना जींद कैथल, रोहतक, झज्जर, करनाल रेवाड़ी आदि जिलों पर कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हो रही है। बारिश से जहां मौसम में ठंडक बन गई, वहीं, अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी हजारों क्विंटल धान भीग गई। मौसम में ठंडक बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मगर शाम चार बजे के करीब आसमान में घने बादल छा गए और हवा चलने लगी। इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई और तेज हवा के झोंके आने लगे। वहीं यमुनानगर ओलावृष्टि से अभी तक कटाई की बाट जो रही खेतों में पकी खड़ी धान नीचे बिछ गई। जिससे किसानों को नुकसान होने की संभावना बन गई। वहीं प्रदेश की अनाज मंडियों में खुले में पड़ा हजारों क्विंटल धान बारिश में भीगने से किसानों को नुक्सान होने की संभावना बन गई। किसानों ने अनाज मंडियों में इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया।


पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते आगामी 24 घंटों के दौरान आकाश में बादल छाये रहेंगे तथा बूंदाबांदी हो सकती है। किसान लगातार मौसम पर अपनी नजर बनाए रखें तथा मौसम को देखते हुए कृषि से संबंधित कायार्े को रोक लें। मौसम ठीक होने के बाद कृषि कार्य करें।

Tags

Next Story