Mausam का मिजाज फिर बदल रहा : हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार,पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

हरिभूमि न्यूज : रोहतक
प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार पांच-छह जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे बारिश होने के आसार हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी 24-25 दिसम्बर को सूबे में एक पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियां हुई थी। जिससे कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग का कहना है कि इसी सप्ताह में जो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होना है, वह पहले की बजाय ज्यादा सक्रिय होगा। इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि फसलों की जरूरत के मुताबिक बारिश हो सकती है।
लोगों को शीत लहर से कुछ राहत मिली। हालांकि राज्य में हिसार के न्यूनतम तापमान मेें गिरावट का सिलासिला अभी भी जारी है। रविवार को यह 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 5 डिग्री कम है।
तापमान में बढ़ोतरी होगी
मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है। चूंकि तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद ही मौसम में बदलाव आता है। बीते 24-25 दिसम्बर को सक्रिय हुए, पश्चिमी विक्षोभ से पहले तापमान बढ़ा था। जिसके कारण चार से सात जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और हिमपात हो सकता है। हिमाचल में हिमपात होने की वजह से हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ता है।
रबी की फसल को फायदा
इस सप्ताह पश्चिमी-विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इससे राज्य के मौसम मेें बदलाव आएगा। सूबे में बारिश हो सकती है। जिससे रबी फसल को लाभ होगा। - डॉ. मोहम्मद एहतशाम,मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS