Weather Update : अभी और लुढ़केगा तापमान, सताएगी कड़ाके की ठंड, जानें- कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : अभी और लुढ़केगा तापमान, सताएगी कड़ाके की ठंड, जानें- कैसा रहेगा मौसम
X
शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दूसरे दिन भी आकाश में बादलवाई रही। बीच बीच में सूर्य भी बादलों के बीच से झांकता रहा, अधिकत्तम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जींद। वेर्स्टन डिस्टरबेस के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज ठंडा होने जा रहा है। नववर्ष के पहले सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। तापमान में और गिरावट आएगी, साथ ही घनी धुंध तथा कोहरा भी पड़ेगा। शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दूसरे दिन भी आकाश में बादलवाई रही। बीच बीच में सूर्य भी बादलों के बीच से झांकता रहा, अधिकत्तम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकत्तम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मौसम में आद्रता 58 प्रतिशत व हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार चार जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क रहेगा। जिसके साथ तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकत्तम तापमान 17 से 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान चार से सात डिग्री के बीच बना रहेगा। हवा की गति पांच से नौ किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इस दौरान घनी धुंध तथा कोहरे का असर भी जनजीवन पर साफ देखने को मिलेगा।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अधिकत्तम तथा न्यूनतम तापमान में पिछले दो दिनों से इजाफा बना हुआ था। शुक्रवार को बादलवाई तो आकाश में देखने को मिली, साथ ही न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि अधिकत्तम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते मौसम का मिजाज ठंडा बना रहा और लगातार कंपकंपी भी छुटती रही।

पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि चार जनवरी तक मौसम शुष्क तथा परिवर्तनशील रहेगा। अधिकत्तम तथा न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि ठंड को देखते हुए शाम को फसलों की सिंचाई करें।

Tags

Next Story