Weather Update : हरियाणा में अब तक 266.8 MM बारिश, सामान्य से 27.0 % अधिक, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 30 जून से लगातार मानसून बारिश गतिविधियां जारी हैं जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। इस मानसून सीजन के दौरान एक अगस्त तक हरियाणा में 266.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि हरियाणा में इस दौरान सामान्य बारिश 210.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है जो वर्तमान में 27.0%अधिक बारिश हुई है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि आज हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बादलवाही देखने को मिली और कुछ स्थानों पर बिखराव वाली हल्की बारिश दर्ज की गई। आज रात को भी हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद जिले में और आसपास बारिश हो सकती है।
आज भी मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर है और इसका उत्तर पूर्वी बिंदु अब उत्तर पूर्वी हिमालय पर है जो तराई क्षेत्रों से होती हुई बंगाल तक फैली हुई है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय है जिसकी वजह से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन राजस्थान पर बना हुआ है। मौसमी प्रणाली द्वारा कल मंगलवार को भी हरियाणा व एनसीआर दिल्ली के साथ जिला महेंद्रगढ़ में बिखराव वाली बारिश देखने को मिलेगी। वर्तमान में मानसून टर्फ का विस्तार वर्तमान में तराई क्षेत्र पर है जिसके 3 अगस्त को दक्षिणी होने की संभावना बन रही है जिस कारण 3 से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा व एनसीआर में भी बारिश की संभावना बन रही है। इस मौसमी प्रणाली का प्रभाव हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिलेगा। आज हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.0 से 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा : अगस्त और सितम्बर माह का मानसून पूर्वानुमान
अगस्त व सितंबर माह के दौरान पूरे देश में सामान्य बारिश होने की संभावना है। क्षेत्रवार हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश मैदानी राज्यों के हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। अगस्त माह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS