Weather Update : उत्तर भारत में सक्रिय होंगे 3 पश्चिमी विक्षोभ, कल से हरियाणा सहित इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश, IMD ने दिया ये अपडेट

Weather Update : उत्तर भारत में सक्रिय होंगे 3 पश्चिमी विक्षोभ, कल से हरियाणा सहित इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश, IMD ने दिया ये अपडेट
X
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलेगी और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होगी। क्योंकि एक के बाद एक मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

Mausam Ki Jankari

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलेगी और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होगी। क्योंकि एक के बाद एक मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी/मध्यम बारिश/ तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां की संभावना है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि राहत भरी बारिश की बौछारें उत्तर भारत के बड़े हिस्से को भिगोने को तैयार हो रही हैं। प्री मानसून गतिविधियां और बारिश 16 जून से शुरू होगी औऱ 23 जून तक अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगहों पर जारी रहेगी। इस दौरान उत्तर भारत में 3 सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने वाले हैं तथा पंजाब से लेकर असम तक सक्रिय ट्रफ बनने से बारिश की गतिविधियों में इज़ाफ़ा होगा। जिसकारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश व कुछ जगह भारी बारिश देखी जाएगी। सम्पूर्ण इलाके पर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

प्री मानसून गतिविधियों हेतु निम्नलिखित मौसमी प्रणालियां सक्रिय होंगी

1. आज रात से ताज़ा सक्रिय मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर पहुंचेगा।

2. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर विकसित होगा।

3. जिसकी वजह से निचले स्तर की पछुआ व दक्षिणी पूर्वी नमी हवाओँ के मिलन से एक ट्रफ इस समय उत्तर प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्र से असम तक बनी हुई है। जो अगले 24 घंटों में उत्तर पंजाब से असम तक हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल होते हुए बनेगी।

4. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पुर्वी राजस्थान पर बना हुआ है।

5. अगला नया ताज़ा मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ 20 जून को उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचेगा।

6. आगामी पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान पर विकसित होगा।

7. मैदानी इलाकों पर बनी ट्रफ 23 जून तक लगातार सक्रीय बनी रहेगी। जिसकी वजह से 16 से 23 जून के बीच सम्पूर्ण पंजाब, चंडीगढ़, सम्पूर्ण हरियाणा, दिल्ली, सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश, उत्तर राजस्थान व पुर्वी राजस्थान में कई जगहों पर तेज़ धूल भरी आंधियों और बादलों की तेज़ गड़गड़ाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश बारिश दर्ज की जाएगी। कुछ जगह भारी बारिश भी होगी।

मानसून अपडेट

मानसून आज फिर आगे बढ़ा है। मानसून ने सम्पूर्ण कर्नाटक, सम्पूर्ण तमिलनाडू, सम्पूर्ण दक्षिण आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के कुछ नए इलाकों, उत्तर आंध्रप्रदेश के कुछ नए इलाकों, मराठवाड़ा के कुछ नए इलाकों औऱ बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में आगे बढ़ा है। मानसून की आगमन रेखा दीव, सूरत के साथ से गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों में मानसून आंध्रप्रदेश के नए हिस्सों, तेलगांना के नए हिस्सों, मराठवाड़ा के नए इलाकों, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में आगे बढ़ेगा। उत्तर भारत में 24 जून को पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा। मगर मैदानी इलाकों पर बनी ट्रफ लगातार प्रभावी बनी रहेगी जिस कारण 24 जून के बाद भी मैदानी राज्यों में दोपहर बाद के घंटों में ट्रफ के आसपास के इलाकों में कही-2 हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उत्तर भारत में अगला बारिश का दौर जून के अन्तिम सप्ताहांत तक यानि 27 -30 जून तक आ सकता है। जिस कारण मानसून 2022 का आगाज़ भी उत्तर भारत विशेषकर हरियाणा में हो सकता है।

Tags

Next Story