Weather Update : बारिश के साथ होगी अगस्त की शुरुआत, जानिए हरियाणा सहित इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : बारिश के साथ होगी अगस्त की शुरुआत, जानिए हरियाणा सहित इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
X
देश के उत्तरी पर्वतीय और मैदानी राज्यों पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बिहार में जैसे ही मानसून टर्फ रेखा उत्तरी हुई वैसे ही सम्पूर्ण इलाके में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है।

Mausam Ki Jankari

देश के उत्तरी पर्वतीय और मैदानी राज्यों पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बिहार में जैसे ही मानसून टर्फ रेखा उत्तरी हुई वैसे ही सम्पूर्ण इलाके में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल ( हरियाणा ) के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ हुआ है जिस कारण अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी वाली पश्चिमी दक्षिणी हवाओं का रूख मैदानी राज्यों पर जारी है।

साथ ही मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्तिथि के उत्तर की तरफ होने से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का रूख लगातार मैदानी राज्यों पर जारी है। जिस कारण मैदानी राज्यों पंजाब, उत्तरी, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी बंगाल में पिछले तीन दिनों के दौरान कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भी मानसून गतिविधियों में रफ्तार जारी है जिस कारण शनिवार को सम्पूर्ण हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

शनिवार को मानसून टर्फ रेखा पंजाब के फरीदकोट से रोहतक, मोदीनगर, कुशीनगर अगरतला होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, साथ ही बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है। जिसकी वजह से टर्फ रेखा के दोनों ओर मौसम प्रणाली द्वारा अगस्त महीने के प्रथम सप्ताह में मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और झारखंड आदि में बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तीव्र और मूसलाधार बारिश देखने को मिलेगी और शेष हरियाणा में सिमित स्थानों पर हल्की बिखराव वाली बारिश दर्ज की जाएगी। आज हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.0 से 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार तथा मध्य और दक्षिण जिलों पर बिखराव वाली बारिश दर्ज की गई।

Tags

Next Story