Weather Update : हरियाणा, दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, बारिश पर IMD ने दिया ये अपडेट

Weather Update : हरियाणा, दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, बारिश पर IMD ने दिया ये अपडेट
X
आने वाले दिनों में लगातार एक के बाद एक मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं पहला 16 जून, दूसरा 18 जून, और तीसरा 20 जून को।

Mausam Ki Jankari

सोमवार को कमजोर मौसम प्रणाली के कारण हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल, सोहना, तावडू, नूंह और मेवात में सुबह से ही बादलवाही और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की गतिविधियां दर्ज की गई। दोपहर बाद भी हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों भिवानी और महेंद्रगढ़, उत्तरी जिलों पंचकूला, कालका, यमुनानगर चंडीगढ़, अम्बाला व कैथल आदि में मौसम में बदलाव देखने को मिला।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल आदि में हल्की बारिश और तेज गति से धुल भरी हवाएं चल सकती हैं। अभी तक कमजोर मौसम प्रणाली का हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है अभी भी भीषण गर्मी जारी है। सोमवार को हरियाणा व एनसीआर में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री से 46.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री से 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 6.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर है यानी दिन और रात दोनों ही गर्म बने हुए हैं।

16 जून से आंधी के साथ बारिश

आने वाले दिनों में लगातार एक के बाद एक मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं पहला 16 जून, दूसरा 18 जून, और तीसरा 20 जून को। जिसकी वजह से सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर में 16 से 22 जून तक 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी/बारिश/तेज़ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। इस दौरान सम्पूर्ण इलाके से भीषण गर्मी का दौर समाप्त हो जाएगा और आमजन को राहत की बारिश देखने को मिलेगी।

मानसून अपडेट

एक हफ्ते से सुस्त पड़े मॉनसून में अब तेज़ी आनी शुरू हो गई है। मॉनसून ने बीते 24 घंटों में उत्तर अरब सागर के कुछ भागों, दक्षिण गुजरात, सम्पूर्ण कोंकण, मराठवाड़ा के अधिकतर भागों, कर्नाटक के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिण-पश्चिमी तेलंगाना, दक्षिण आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के ज्यादातर हिस्सो, उत्तरी बंगाल के कुछ हिस्सों व बिहार के उत्तर-पुर्वी भागों को कवर कर लिया है। इन बार मानसून चेन्नई व कोलकाता से पहले सूरत पहुंच गया है। अगले 24 से 48 घण्टो में मानसून गुजरात व सौराष्ट्र के भागों, दक्षिण मध्यप्रदेश, सम्पूर्ण मराठवाड़ा, सम्पूर्ण मध्य महाराष्ट्र, सम्पूर्ण कर्नाटक, सम्पूर्ण तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश के अन्य कई भागों, सम्पूर्ण पश्चिम बंगाल, ओड़िशा के कुछ हिस्सों व झारखंड में दस्तक देने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 28 से 30 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना बन रही है।

Tags

Next Story